पंकज चौधरी बने उत्तर प्रदेश भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष Pankaj Chaudhary Elected UP BJP State President
लखनऊ | Uttar Pradesh News: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पंकज चौधरी को उत्तर प्रदेश का नया प्रदेश अध्यक्ष चुना है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने उनके नाम की औपचारिक घोषणा की। इस दौरान पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने पंकज चौधरी को पार्टी का झंडा सौंपा।
कार्यक्रम के दौरान पंकज चौधरी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया। लखनऊ स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया लॉ कॉलेज के सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में लगभग 3,500 कार्यकर्ता और पार्टी के वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।(Pankaj Chaudhary Elected UP BJP State President)
निर्विरोध हुआ चुनाव
पंकज चौधरी ने शनिवार को उत्तर प्रदेश भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया था। उनके प्रस्तावक स्वयं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ थे। चूंकि इस पद के लिए केवल एक ही नामांकन दाखिल हुआ, इसलिए उनका निर्विरोध चुना जाना पहले से तय माना जा रहा था।(Pankaj Chaudhary Elected UP BJP State President)
आगामी चुनावों पर रहेगी नजर
राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्य में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का चयन आगामी पंचायत चुनावों और वर्ष 2027 के विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखकर किया गया है। माना जा रहा है कि जातीय और क्षेत्रीय समीकरणों की समझ रखने वाले नेता को इस जिम्मेदारी के लिए प्राथमिकता दी गई है।(Pankaj Chaudhary Elected UP BJP State President)
कुर्मी समुदाय से आते हैं पंकज चौधरी
पंकज चौधरी महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र से सात बार सांसद रह चुके हैं। वह कुर्मी समुदाय से आते हैं, जो अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) में शामिल है। उत्तर प्रदेश की राजनीति में कुर्मी समुदाय का प्रभाव महत्वपूर्ण माना जाता है। कुर्मी समुदाय का पूरे उत्तर प्रदेश में ओबीसी समुदाय में काफी प्रभाव है, और 2024 के लोकसभा और 2022 के विधानसभा चुनाव में, इस जाति ने राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी समाजवादी पार्टी की ओर अपना झुकाव दिखाया था।
राजनीतिक हलकों में पंकज चौधरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का भरोसेमंद नेता माना जाता है। हाल के वर्षों में कुर्मी समुदाय का झुकाव विपक्षी समाजवादी पार्टी की ओर देखा गया था, ऐसे में भाजपा का यह फैसला राजनीतिक दृष्टि से अहम माना जा रहा है।(Pankaj Chaudhary Elected UP BJP State President)
भाजपा में कुर्मी नेताओं की भूमिका
उत्तर प्रदेश में इससे पहले भी कुर्मी समुदाय से आने वाले नेता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। इनमें पूर्व सांसद विनय कटियार, पूर्व मंत्री ओम प्रकाश सिंह और वर्तमान जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह शामिल हैं।
गोरखपुर में जश्न का माहौल
पंकज चौधरी के प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने के बाद गोरखपुर स्थित उनके आवास पर उत्सव का माहौल देखने को मिला। परिवार के सदस्य, पड़ोसी और समर्थक उन्हें बधाई देने पहुंचे।पंकज चौधरी ने वर्ष 2004 में पहली बार लोकसभा चुनाव जीता था। वर्ष 2009 में उन्हें महाराजगंज से हार का सामना करना पड़ा, लेकिन 2014 में उन्होंने उसी सीट से वापसी की। इसके बाद 2019 और 2024 के लोकसभा चुनावों में भी उन्होंने जीत दर्ज की। वर्तमान में वह केंद्र सरकार में वित्त राज्य मंत्री के पद पर कार्यरत हैं।(Pankaj Chaudhary Elected UP BJP State President)
The Janta Press .com पर देश और दुनिया की खबरों को जानने के साथ साथ हमारे सोशल मिडिया पेज को फोलो करें
फेसबुक इन्स्टाग्राम यूट्यूब ट्विटर लिंक्डइन
ये भी पढ़े:
प्रशांत किशोर की पहली उम्मीदवार सूची में दिखी केजरीवाल की झलक — डॉक्टरों, प्रोफेसरों और पेशेवरों पर जन सुराज का भरोसा
27 साल में कैसे बना इंटरनेट का बादशाह?
SEO Keywords: Pankaj Chaudhary BJP President, Uttar Pradesh BJP News, UP BJP State President, BJP Leadership Change, Pankaj Chaudhary Biography, Uttar Pradesh Politics Hindi, BJP OBC Strategy, Maharajganj MP.

