बिहार अंडर-19 वॉलीबॉल टूर्नामेंट का सफल समापन Bihar Under19 Volleyball Tournament concludes

Bihar Under19 Volleyball Tournament concludes

(मोकामा में बिहार अंडर-19 वॉलीबॉल टूर्नामेंट का सफल समापन: पटना पुरुष वर्ग चैंपियन, महिलाओं में बेगूसराय ने किया कब्जा Bihar Under19 Volleyball Tournament concludes: Patna Wins Men’s Category, Begusarai Clinches Women’s Title)

मोकामा नगर परिषद और बापू सपोर्टिंग क्लब के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय बिहार राज्य अंडर-19 वॉलीबॉल टूर्नामेंट का रविवार को  श्री कृष्ण मारवाड़ी हाई स्कूल, मोकामा में सफल समापन हुआ।तेजतर्रार अधिवक्ता आनंद गौरव के नेतृत्व में आयोजित इस प्रतियोगिता मेंराज्यभर की टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

पुरुष वर्ग में पटना ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया,जबकि महिला वर्ग के फाइनल में बेगूसराय ने मोकामा को हराकर चैम्पियनशिप जीती।(Bihar Under19 Volleyball Tournament concludes)

उद्घाटन और समापन में जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति

टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह में एमएलसी नीरज कुमार और शिशिर सिन्हा ने हिस्सा लिया और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया।समापन समारोह में एमएलसी कार्तिकेय कुमार सिंह, सीआरपीएफ डी.आई.जी. रविंद्र भगत,केन्द्रीय विद्यालय के प्रिंसिपल आनंद प्रकाश और विजय कुमार सहित कई विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे।

दूसरी ओर, नगर परिषद मोकामा के सभापति नीलेश कुमार,भाजपा नगर अध्यक्ष राहुल रंजन और वार्ड पार्षद हरे कृष्णा
ने तीनों दिनों तक मैदान में रहकर खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया।(Bihar Under19 Volleyball Tournament concludes)

Paris
विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें :- 9990436770

आयोजन प्रबंधन और सहयोग

टूर्नामेंट को सफल बनाने में बॉलीबाल बिहार के जॉइंट सेक्रेटरी सुनील कुमार,बापू सपोर्टिंग क्लब के राहुल, अनुराग, मदन कुमार, सुदर्शन कुमार, राजीव कुमार,गौतम कुमार समेत कई समाजसेवी लगातार मौजूद रहे।पिछले दस दिनों से मैदान की तैयारी में जुटे बापू सपोर्टिंग क्लब के टीम सदस्यों—राहुल कुमार, अनुराग कुमार और अन्य युवाओं—की मेहनत को भी खूब सराहा गया।(Bihar Under19 Volleyball Tournament concludes)

पुरस्कार वितरण और मंच संचालन

पुरस्कार वितरण समारोह का संचालन युवा भाजपा नेता राहुल रंजन ने किया।खिलाड़ियों को ट्रॉफी प्रदान करने के लिए अधिवक्ता आनंद गौरव,नगर सभापति नीलेश कुमार,मोकामा थानाध्यक्ष संतोष कुमार,बापू सपोर्टिंग क्लब के सुदर्शन कुमार और सामाजिक कार्यकर्ता रौशन भारद्वाज मंच पर उपस्थित रहे।(Bihar Under19 Volleyball Tournament concludes)

सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार

टूर्नामेंट के आयोजन में आर्थिक सहयोग देने वाले सभी मोकामा निवासियों का आयोजकों ने व्यापक आभार व्यक्त किया। आयोजन समिति के अनुसार, सामुदायिक सहयोग के बिना इस स्तर की प्रतियोगिता को सफल बनाना संभव नहीं था।

हर वर्ष सहयोग देने वाले कन्हैया सिंह के प्रति भी विशेष धन्यवाद व्यक्त किया गया।उनके सहयोग से बापू सपोर्टिंग क्लब को मजबूती मिली और नगर परिषद में जाकर इस प्रतियोगिता का प्रस्ताव सफलतापूर्वक रखा जा सका, जिसे नगर कार्यपालक ने स्वीकार किया।नगर परिषद के  पूर्व कार्यपालक मुकेश जी के प्रति भी आयोजन को लेकर उनके संकल्प और मार्गदर्शन के लिए आभार प्रकट किया गया।(Bihar Under19 Volleyball Tournament concludes)

मोकामा में खेल संस्कृति को नई ऊर्जा

आयोजकों ने कहा कि इस तरह के Sports Events और Volleyball Tournaments के नियमित आयोजन से
मोकामा के युवाओं को मंच मिलेगा और क्षेत्र का नाम खेल जगत में और आगे बढ़ेगा।बापू सपोर्टिंग क्लब और आयोजन टीम ने मोकामा के सभी खेल प्रेमियों, मीडिया प्रतिनिधियों,कैमरामैन, ग्राउंड स्टाफ और आर्थिक सहयोगियों का हृदय से धन्यवाद व्यक्त किया।(Bihar Under19 Volleyball Tournament concludes)